संत श्री प्रेमानंद जी महाराज ने अपनी ‘रात्रि दर्शन पदयात्रा’ फिर से शुरू कर दी है, लेकिन अब इसमें समय और मार्ग में परिवर्तन किया गया है।
पहले यह यात्रा रात 2 बजे श्रीकृष्ण शरणम् से श्री राधा केलि कुंज तक पैदल होती थी, लेकिन अब यह सुबह 4 बजे कार द्वारा संपन्न होती है। मार्ग में भी बदलाव किया गया है; अब यात्रा प्रेम मंदिर के सामने से होते हुए रमणरेती पुलिस चौकी के रास्ते श्री राधा केलि कुंज तक जाती है।
इस परिवर्तन का मुख्य कारण स्थानीय निवासियों की आपत्तियाँ और महाराज जी का स्वास्थ्य बताया गया है। लेकिन महाराज जी से प्राप्त खबरों की अनुसार फिर से पुरानी समय पर भी यात्रा हो सकता है। जानने के लिए नीचे दिए गए वीडियो की लिंक में क्लिक करें।

https://youtu.be/G6wdLnLLLok